1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. share market share market updates 16 march

Stock Market : शेयर बाजार में 3 दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 939 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 अंक के पार

stock market rally India
स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 939 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,400 अंक के पार निकल गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 938.93 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75,805.27 अंक तक गया और नीचे में 73,949.76 अंक तक आया। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। 16 मार्च को बाजार में निचले स्तरों पर वैल्यू बायिंग देखने को मिली, जिससे शुरुआती गिरावट के बाद सूचकांकों ने जोरदार वापसी की।
सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 700 अंक उछला, जबकि निफ्टी ने मनोवैज्ञानिक रूप से अहम 23,000 का स्तर फिर हासिल कर लिया। रिकवरी में मेटल, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इससे पहले बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन अंत में खरीदारी लौटने से नुकसान की भरपाई हो गई। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सब्सिडी ने बदली तकदीर! बाराबंकी के नीरज ने जरबेरा की खेती से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल