1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. budget sunday share market open sensex nifty fall
Last Modified: मुंबई , रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (10:09 IST)

बजट की वजह से रविवार को खुला शेयर बाजार, क्या है सेंसेक्स, निफ्टी का हाल

share market on budget day
Share Market on Budget Day : बजट की वजह से रविवार को भी भारतीय शेयर बाजार समय से खुले। बजट वाले दिन सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दिखाई दी। बाजार में आज रोज की तरह ही दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा। ALSO READ: बजट से पहले 17 हजार रुपए गिरी चांदी, क्या है सोने के दाम?
 
सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 317 अंकों की गिरावट के साथ 82249 पर था जबकि निफ्टी 136 अंक गिरकर 25283 पर था। बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 11 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 19 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। बजट से शेयर बाजार को बड़ी उम्मीदें हैं।अगर सरकार मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए कुछ स्किम्स लाती है तो शेयर बाजार के लिए यह सकारात्मक रहेगा। ALSO READ: बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
 
शुक्रवार को मार्केट में गिरावट देखी गई थी, निफ्टी करीब 98 अंक टूटकर 25,321 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्‍स 297 अंक टूटकर 82,269  पर बंद हुआ था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: Budget 2026 Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, मिनट-दर-मिनट अपडेट