1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock market fell today before budget
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (18:41 IST)

Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 297 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे

Share Market Update News
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजारों में बजट से पहले शुक्रवार को यानी आज पिछले 3 दिनों से लगातार जारी तेजी पर विराम लग गया। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,320.65 अंक पर आ गया। धातु, आईटी शेयरों में बिकवाली के साथ रविवार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026-27 से पहले निवेशकों का रुख आज सतर्क रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी सेंटीमेंट पर दबाव बढ़ा।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजारों में बजट से पहले शुक्रवार को यानी आज पिछले 3 दिनों से लगातार जारी तेजी पर विराम लग गया। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,320.65 अंक पर आ गया।
धातु, आईटी शेयरों में बिकवाली के साथ रविवार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026-27 से पहले निवेशकों का रुख आज सतर्क रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी सेंटीमेंट पर दबाव बढ़ा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और रुपए में कमजोरी के रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 4.57 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक में भी गिरावट रही। जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। 
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 221 अंक की बढ़त के साथ 82,566.37 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 76 अंक चढ़कर 25,418.90 अंकों के स्तर पर रहा। बाजार में यह तेजी टेक्निकल सपोर्ट, विदेशी निवेशकों की वापसी और मेटल शेयरों की मजबूती से आई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
CM योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो जाए