1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock market rose today

Share Bazaar में आई तेजी, Sensex 320 अंक उछला, Nifty भी 25170 के पार

Share Market Update News
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन भारत-ईयू ट्रेड डील ने बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाई। भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड के चलते भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.78 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,857.48 और निफ्टी 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,175.40 पर रहा।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन भारत-ईयू ट्रेड डील ने बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड के चलते भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.78 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,857.48 और निफ्टी 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,175.40 पर रहा। मेटल सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 3 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके अलावा आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
 
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 454.58 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 451.56 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.02 लाख करोड़ रुपए घटा है।
कुल 4,473 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,947 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,345 शेयरों में गिरावट देखी गई जबकि 181 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 80 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 338 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,483.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66.60 अंक या 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,419.35 पर बंद हुआ।

इससे पहले यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने एक बार फिर बाजार पर दबाव बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 769.67 अंक यानी 0.94% गिरावट के साथ 81537.70 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 241.25 अंक यानी 0.95% गिरावट के साथ 25,048.65 अंक पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को निकाला, शंकराचार्य विवाद को लेकर दिया था बयान