शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock markets rebounded today after three days of decline
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (18:01 IST)

ट्रंप के नरम रुख से Share Bazaar में आई बहार, Sensex 398 अंक उछला, Nifty भी 25300 के करीब, निवेशकों ने कमाए 4.5 लाख करोड़

Share Market Update News
Share Market Update News : लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज बहार आ गई। सेंसेक्स 398 अंक उछलकर 82,307 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 132 अंक की तेजी के साथ 25,290 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने आक्रामक रुख को नरम किया है। उन्‍होंने यूरोप के कई देशों पर 1 फरवरी से लगाए जाने वाले नए टैरिफ के फैसले को भी रोक दिया। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों ने राहत की सांस ली और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.48 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

खबरों के अनुसार, लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज बहार आ गई। सेंसेक्स 398 अंक उछलकर 82,307 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 132 अंक की तेजी के साथ 25,290 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने आक्रामक रुख को नरम किया है।
ट्रंप ने यूरोप के कई देशों पर 1 फरवरी से लगाए जाने वाले नए टैरिफ के फैसले को भी रोक दिया। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों ने राहत की सांस ली और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.48 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
 
सबसे अधिक तेजी फाइनेंशियल्स, मेटल्स, एनर्जी और आईटी शेयरों में देखने को मिली। छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में रहे।
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 3.75 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 1.73 फीसदी से लेकर 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,787.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,520.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,157.50 पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
ग़ाज़ा में भीषण सर्दी से एक और बच्चे की मौत, पश्चिमी तट पर विस्थापन में तेज़ी