1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. dhule ambulance cow smuggling case 10 cows rescued maharashtra

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Dhule cow smuggling case
धुले महाराष्ट्र के धुले जिले में कथित गौ-तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर गायों को अवैध रूप से ले जाने की कोशिश की। स्थानीय गौरक्षकों की सतर्कता से इस प्रयास को विफल कर दिया गया और 10 गायों को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोंगिर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। 
गौरक्षकों को सूचना मिली थी कि बकरीद के अवसर पर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के धुले जिले में गायों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गौरक्षकों ने मुंबई-आगरा हाईवे पर संदिग्ध एंबुलेंस का पीछा किया और सरवद फाटा के पास वाहन को रोक लिया।
जांच के दौरान एंबुलेंस में 10 गायें बरामद की गईं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा