1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. baramati aircraft crash redbird aviation pilot safe maharashtra

बारामती में विमान हादसा, बाल बाल बचा पायलट, यहीं गिरा था अजित पवार का प्लेन

baramati plane accident
Baramati Plane accident : महाराष्‍ट्र में बारामती के गोजुबावी गांव आज सुबह 'रेडबर्ड' कंपनी का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है। यह वही गांव है, जहां कुछ समय पहले महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान भी हादसे का शिकार हुआ था।
 
पुणे जिले के बारामती MIDC क्षेत्र के गोजुबावी में आज सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विमान में मौजूद पायलट को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकल आया।
 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। हादसे की वजह इंजन फेल होना बताई जा रही है। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। 
बताया जा रहा है कि यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) का था। इसी कंपनी का विमान झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार