Budget 2026 Updates: पीएम मोदी ने बजट को सराहा, आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप बताया
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की हर बड़ी घोषणा
Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को संसद में बजट 2026-27 पेश कर दिया है। बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई। हालांकि कुछ चीजें सस्ती करने की घोषणा हुई है। यहां पढ़ें बजट से जुड़ी हर जानकारी...
02:02 PM, 1st Feb
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। मोदी ने कहा- बजट से देश को नई ऊर्जा और नई गति मिलेगी। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। ये ऐतिहासिक बजट है। यह विकसित भारत को आधार देने वाला बजट है। यह बजट ऐतिहासिक है और रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है। यह अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।
12:31 PM, 1st Feb
-सस्ता : शूगर और कैंसर समेत 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं, सोलर एनर्ज, चमड़ा और कपड़ा निर्यात सस्ता होगा, जूते, कपड़े, माइक्रोवेव ओवन, ईवी बैटरी, एयर क्राफ्ट निर्माण से जुड़ी वस्तुएं, विदेश यात्रा,
-महंगा : शेयर बाजार में ऑपशन ट्रैडिंग, शराब, स्क्रैप, खनिज
-बजट से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2200 अंक गिरा
-बजट से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2200 अंक गिरा
12:08 PM, 1st Feb
-विदेश यात्रा पैकेज पर टैक्स कम होगा।
-विदेश यात्रा पैकेज पर टीसीएस सिर्फ 2 प्रतिशत लगेगा।
-इनकम टैक्स फॉर्म को और सरल किया जाएगा।
-31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
-छोटे टैक्स अपराधों में सिर्फ जुर्माना होगा।
-टैक्स पर जुर्माना अब सिर्फ 10 फीसदी।
-अपील की अवधि में दंड राशि पर कोई टैक्स नहीं।
-दंड की जगह टैक्स देकर छूट सकते हैं।
-मुकदमेबाजी को कम करने के लिए नया नियम।
-20 लाख से कम विदेशी संपत्ति नहीं बताने पर जुर्माना नहीं।
-गलत रिपोर्टिंग पर छूट देने का प्रस्ताव
-मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज नहीं होगा।
-वित्तीय घाटा 4 फीसदी से कम किया गया।
11:59 AM, 1st Feb
-न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इनकम टैक्स भरना और अब आसान होगा।
-हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में माउंटेन ट्रेन
-15 पुरातात्विक स्थल विकसित करेंगे।
-5 पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट का निर्माण
-पूर्वोत्तर के राज्यों पर सरकार का विशेष ध्यान
-पूर्वोत्तर में 4 हजार ई-बस
-राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपए देंगे।
-सर्विस सेक्टर में जॉब के लिए कमेटी बनाने पर जोर
-चंदन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर
-कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर
-छोटे किसानों को 20 हजार रुपए का लोन देंगे।
-लोन और जीडीपी के बीच अनुपात कम हुआ
-लखपति दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा
11:51 AM, 1st Feb
-मत्स्य पालन के लिए 500 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे
-पशुपालन क्षेत्र में लोन पर सब्सिडी दी जाएगी
-नारियल, काजू उगाने वाले किसानों को खास मदद दी जाएगी।
-छोटे सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
-महिला समूह स्टार्टअप बनेंगे।
-हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटिलिटी की स्थापना होगी।
-5 नए यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाए जाएंगे
-मुख्य फोकस 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों पर होगा।
-पूर्वी भारत में नेशनल डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट बनेगा।
-10 हजार टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।
-दुनिया में 2047 तक सेवा क्षेत्र की 10 फीसदी भागीदारी
-खेलो इंडिया मिशन में बदलाव किया जाएगा, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग और इन्फ्रा का विकास जाएगा।
-तकनीक के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर खास ध्यान।
-खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा।
11:40 AM, 1st Feb
-मेडिकल वैल्यू टूरिज्म के लिए खास स्कीम का ऐलान
-3 नए आयुर्वेदिक एम्स बनाने की योजना
-प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर नए हब बनाने की योजना
-5 नए रिजनल मेडिकल सेंटर बनेंगे
-स्वास्थ्य सेवा में विकास के लिए नए संस्थान
-पशु चिकित्सा की सुविधाएं बढ़ाएंगे।
-बुजुर्गों की देखभाल के लिए मेडिकल सहायता देंगे। डेढ़ लाख सेवाकर्ताओं की बहाली होगी
-एआई क्वांटम मिशन को सहायता दी जाएगी
-सर्विस सेक्टर को और मजबूत करने पर जोर
-20 नए जलमार्ग बनाने की तैयारी
-फॉरेन एक्सचेंज की समीक्षा की जाएगी
-बैंकिंग क्षेत्र में सुधार करेंगे
-छोटे शहरों पर खास फोकस करेंगे
-शहरों की क्षमता का अच्छे से इस्तेमाल करेंगे
11:32 AM, 1st Feb
-1 हजार करोड़ का बॉन्ड जारी करने का प्रस्ताव।
-देश में 7 नए हाईस्पीड रेल कोरिडोर बनेंगे
-कॉर्पोरेट मित्र योजना की घोषणा
-इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़
-आत्मनिर्भर भारत के लिए 2000 करोड़ रुपए
-दनकुनी से सूरत के लिए नया फ्रेट कोरिडोर
-वाराणसी-पटना के बीच फ्रेट कोरिडोर
-जैविक दवाएं बनाने पर जोर होगा
-पटना और बनारस में जहाज मरम्मत की सुविधा होगी
-समुद्री विमान का स्वदेशी निर्माण होगा
-सरकार छोटी कंपनियों से सीधे सामान खरीदेगी।
11:21 AM, 1st Feb
-सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने पर जोर, सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ का फंड
-रेयर अर्थ कोरिडोर बनाए जाएंगे
-ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ में खनिज कोरिडोर बनाए जाएंगे
-दो हाईटेक टूल रूम बनाए जाएंगे
-कंटेनर निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा, कंटेनर निर्माण के लिए 10 हजार करोड़
-3 नए केमिकल पार्कों का निर्माण होगा
-नेशनल फाइबर स्कीम लॉन्च की जाएगी
-नेशनल हैंडलूम और हैंडीक्रॉफ्ट स्कीम लागू होगी
-बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
-महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लागू होगी
-देशभर में ओडीओपी योजना लागू करेंगे। ओडीओपी को प्रोत्साहित करेंगे।
-200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे
-लघु मध्यम उद्योग के लिए 10 हजार करोड़
-परंपरागत उद्योगों को मजबूत करेंगे
11:14 AM, 1st Feb
-बायो फॉर्मा के लिए 10 हजार करोड़, लोगों को सस्ती दवाएं देंगे, बायो फॉर्मा के लिए 10 हजार करोड़, लोगों को सस्ती दवाएं देंगे
-350 से अधिक सुधार लागू किए, रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है
-मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं
-छोटे उद्योगों को मजबूत करने का लक्ष्य
-शहरों में आर्थिक क्षेत्र विकसित करना है
-लेबर कानून में बहुत बड़ा बदलाव किया
-हमारा पहला कर्तव्य अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाना है
-रोजगार के मौके बढ़ाने का लक्ष्य, युवा शक्ति संचालित बजट है
-हम दुनिया के बाजारों तक पहुंचना चाहते हैं
-वैश्विक अस्थिरता के बीच विकास पर जरा
-आयात घटाना है, निर्यात बढ़ाना है
-एआई का सुशासन के लिए उपयोग
11:08 AM, 1st Feb
-कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य
-भारत की अर्थव्यवस्था में 7 फीसदी की विकास दर
-आत्मनिर्भर भारत को लक्ष्य मानकर चल रहे हैं
-परिवार को ज्यादा पैसा मिलने पर फोकस
-हमने ढांचागत परिवर्तन किया है
-अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है
-हमारी सरकार ने मजबूत फैसले लिए
-12 साल से देश का आर्थिक विकास हो रहा है
-निवेश बढ़ाने के लगातार कोशिश
-हमने गरीबी हटाने की दिशा में काम किया
-सरकार की सोची समझी रणनीति से हो रहा है विकास
11:01 AM, 1st Feb
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू।
-लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
10:46 AM, 1st Feb
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने निर्मला सीतारमण के बजट को मंजूरी दी, कुछ ही देर में संसद में पेश होगा बजट।
-सत्ता पक्ष को बजट के सकारात्मक रहने की उम्मीद, विपक्ष को ज्यादा उम्मीदें नहीं।
09:34 AM, 1st Feb
राष्ट्रपति निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद वे संसद पहुंचीं। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद वे आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी।
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, along with her team, calls on President Droupadi Murmu before presenting her ninth consecutive Union Budget pic.twitter.com/96H5JV5obv
— ANI (@ANI) February 1, 2026
09:24 AM, 1st Feb
-बजट से पहले गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में 317 और निफ्टी में 136 अंकों की गिरावट।
-रविवार को वायदा कारोबार में चांदी में बड़ी गिरावट। सुबह 9.20 बजे चांदी 26,273 रुपए गिरकर 2,65,652 रुपए किलो हुई। ALSO READ: बजट से पहले 17 हजार रुपए गिरी चांदी, क्या है सोने के दाम?
09:09 AM, 1st Feb
-राष्ट्रपति निर्मला सीतारमण बजट कॉपी लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी बजट की कॉपी। पहली बार रविवार को संसद में पेश हो रहा है बजट।
-बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, तेल कंपनियों ने 2026 में लगातार दूसरी बार बढ़ाए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम। ALSO READ: बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
08:31 AM, 1st Feb
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मंत्रालय में मौजूद।
#WATCH | Delhi | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman arrives at Kartavya Bhawan https://t.co/2qkXBp8l5h pic.twitter.com/bgI5zPY1ZO
— ANI (@ANI) February 1, 2026
08:03 AM, 1st Feb
निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। 9 बजे राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी बजट की कॉपी। महिला, युवा, गरीब और किसान समेत सभी वर्गों को बजट से काफी उम्मीद हैं।
12:30 PM, 31st Jan
पहली बार रविवार को पेश होगा बजट। शेयर बाजार भी खुलेगा। सेंसेक्स और निफ्टी में आम दिनों की तरह होगा काम।
06:16 PM, 30th Jan
Budget 2026 में बड़ी घोषणाएं संभव-
- बजट में सरकार टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है।
- सरकार नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन और नई छूट की घोषणा कर सकती है।
- मिडिल क्लास को राहत की उम्मीद
- पेंशनर्स के लिए नई घोषणा
- किसानों को सब्सिडी और योजनाएं
- महंगाई और रोजगार पर फोकस
Budget 2026 FAQs
1. Budget 2026 कब पेश किया जा रहा है?
1 फरवरी 2026 को संसद में।
2. Budget 2026 Live Updates कहां पढ़ें?
Webdunia पर मिनट-दर-मिनट अपडेट उपलब्ध हैं।
3. क्या Budget 2026 में टैक्स राहत मिलेगी?
सरकार मिडिल क्लास को राहत देने के लिए बदलाव कर सकती है।
