मंगलवार, 3 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. us iran conflict kuwait f15 strike eagle crash update
Last Updated :तेल अवीव/ तेहरान , सोमवार, 2 मार्च 2026 (13:18 IST)

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

US F 15
F15 Strike Eagle Crash Kuwait : अमेरिका और ईरान में भयावह युद्ध चल रहा है। अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान शहरों में भारी तबाही मचाई तो ईरान ने भी खाड़ी देशों में अमेरिकी एयर बैसों को अपना निशाना बनाया। इस बीच कुवैत में अमेरिका के F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हालांकि पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आ गया।
 
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बीच कुवैत में यूएस एयर फोर्स का एफ-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।
 
बताया जा रहा है कि पायलट प्लेन क्रैश से पहले ही एयरक्राफ्ट से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। इमरजेंसी टीमों को तुरंत क्रैश साइट पर भेजा गया ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और पायलट की मदद की जा सके।
 
कुवैत के स्थानीय सूत्रों की अगर मानें तो आज सुबह यूएस के एफ-15 पर मिसाइल से घात लगातर हमला किया गया लेकिन ये हमला किसने किया है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
 
गौरतलब है कि F-15 स्ट्राइक ईगल एक बहुत एडवांस्ड फाइटर जेट है। इसका इस्तेमाल एयर सुपीरियरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिए किया जाता है। इस विमान का क्रैश होना अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
 
ये भी पढ़ें
सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, चीन को पीछे छोड़ा