1. समाचार
  2. बजट 2026-27
  3. बजट न्यूज़ 2026
  4. Old tax system will be abolished and pensioners may get relief
Last Modified: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (12:35 IST)

Budget 2026 में पेंशनर्स को मिल सकती है राहत, Old Tax Regime पर सरकार का बड़ा फैसला संभव

CA Govind Agrwal
Union Budget 2026-27 में इस बार करदाताओं के लिए बजट में कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि सरकार ने पिछले बजट 2025-26 में आयकर की सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दी थी। ऐसे में इस लिमिट को फिलहाल और नहीं बढ़ाया जाएगा। लेकिन, विशेषज्ञों की मानें तो टैक्स की पुरानी व्यवस्था (Old Tax Regime) को खत्म करने की घोषणा सरकार बजट में कर सकती है। 
 
वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद अग्रवाल ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि इस बार टैक्स की लिमिट नहीं बढ़ाई जाएगी। दरअसल, पिछले बजट में सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त करने की घोषणा की थी। सरकार ओल्ड ‍टैक्स रिजिम को खत्म करने की घोषणा कर सकती है। इसके लिए तारीख का ऐलान भी किया जा सकता है। हालांकि सरकार पेंशनभोगियों के लिए स्टेंडर्ड डिडक्शन की सीमा 25000 से बढ़ाकर 75000 कर सकती है। वर्तमान में वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 75000 रुपए है।

आम आदमी को मिले जीएसटी का लाभ

अग्रवाल कहते हैं कि सरकार ने जीएसटी में छूट की घोषणाएं तो काफी की हैं, लेकिन ग्राउंड लेबल पर उपभोक्ता को इसका लाभ नहीं पा रहा है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। दूसरी ओर, सरकार द्वारा आम लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन नौकरशाही के चलते लोगों को इसका पूरी तरह फायदा नहीं मिल पाता। ऐसे में जरूरी है कि इस मामले में नौकरशाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यदि ऐसा होता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल पाएगा। 

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पर ध्यान

सीए अग्रवाल कहते हैं कि रोजगार खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ग्रामीण क्षे‍त्रों में रोजगार के साथ ही लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ाना होगी। इसके लिए लोगों की आय भी बढ़ानी होगी। इससे लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी साथ ही इसका सकारात्मक असर जीडीपी पर भी होगा। इससे हमारा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में भी पहुंच जाएगा। 
ये भी पढ़ें
इंदौर के मशहूर डांसिंग कॉप रंजीत सिंह को मिली सजा, हुआ डिमोशन, मुंबई की महिला से की थी चैटिंग