1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah Targets Mamata Banerjee in West Bengal
Last Updated :कोलकाता (पश्चिम बंगाल) , रविवार, 29 मार्च 2026 (00:50 IST)

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बोले- विक्ट्रिम कार्ड खेलती हैं, कभी टूट जाता पैर, कभी बांध लेतीं पट्टी...

Amit Shah Targets Mamata Banerjee in West Bengal
Amit Shah targets Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता का दौरा किया। इसी बीच गृहमंत्री शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए तीखे आरोप लगाए। शाह ने कहा कि उन्‍होंने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है, कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी वे अपने सिर पर पट्टी बांध लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग के आगे बेचारा बनकर आयोग को ही गालियां देती हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता उनकी विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स को बहुत अच्छे से समझ चुकी है।
 

चुनाव आयोग को देती हैं गालियां 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता का दौरा किया। इसी बीच गृहमंत्री शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए तीखे आरोप लगाए। शाह ने कहा कि उन्‍होंने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली है, कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी वे अपने सिर पर पट्टी बांध लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग के आगे बेचारा बनकर आयोग को ही गालियां देती हैं।

गृहमंत्री शाह ने जनता से की यह अपील

गृहमंत्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता उनकी विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स को बहुत अच्छे से समझ चुकी है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को गाली देना यह बंगाल की संस्कृति को शोभा नहीं देता है। शाह ने जनता से अपील की कि वे तुष्टीकरण की राजनीति को छोड़कर विकास के रास्ते को चुनें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा को बचाने और इसे भयमुक्त बनाने का चुनाव है।

TMC सरकार के शासनकाल की चार्जशीट जारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के 15 सालों के शासनकाल की एक चार्जशीट जारी की, जिसमें उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर ममता सरकार की कड़ी आलोचना की।
 

भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका बंगाल

शाह ने दावा किया कि असम में पहले से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जहां काफी हद तक घुसपैठ पर रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल अब भी एक संवेदनशील रास्ता बना हुआ है उन्होंने कहा, असम में घुसपैठ बंद हो चुकी है और अब घुसपैठियों के लिए सिर्फ बंगाल ही घुसने का रास्ता बचा है। शाह ने कहा कि टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है।

लॉकडाउन के सवाल पर क्‍या बोले गृहमंत्री शाह?

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं कि कहीं कोरोना के दिनों की तरह फिर से लॉकडाउन न लग जाए या पेट्रोल-डीजल मिलना बंद न हो जाए, लेकिन अब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।
उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए साफ कहा कि भारत इस वैश्विक संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाह ने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ