शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. west bengal assembly polls 2026 bjp first-list suvendu adhikari bhabanipur nandigram
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 26 मार्च 2026 (14:29 IST)

बंगाल चुनाव 2026 : सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से ठोकेंगे ताल, ममता के गढ़ भवानीपुर में भी देंगे चुनौती

BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की List

West Bengal Assembly Election 2026
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 144 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष जैसे कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। चुनाव आयोग द्वारा बंगाल में दो चरणों- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान कराने के ऐलान के ठीक एक दिन बाद भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी। 
आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि चुनाव को सभी के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार चरणों की संख्या कम रखी गई है। 
2021 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 215 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी थी। पश्चिम बंगाल  विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चुनावी परिणाम भी आएंगे।

सुवेंदु बनाम ममता का मुकाबला तय?

 भाजपा ने दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से टिकट दिया है जबकि सुवेंदु अधिकारी इस बार दो सीटों- भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे। सुवेंदु के भवानीपुर से चुनाव लड़ने के फैसले ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक बड़े मुकाबले की संभावना पैदा कर दी है, क्योंकि वर्तमान में ममता बनर्जी इसी सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने  नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को मात दी थी।  भाजपा की इस लिस्ट में अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।  Edited by : Sudhir Sharma