1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india lpg crisis shivalik ship mundra port cylinder shortage
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 16 मार्च 2026 (17:59 IST)

India LPG Crisis : LPG संकट के बीच 40,000 मीट्रिक टन गैस से लदा शिवालिक जहाज भारत पहुंचा, अब नहीं होगा सिलेंडर का टोटा

LPG कैरियर नंदा देवी भी होर्मुज़ स्ट्रेट से सफ़लतापूर्वक निकला

India LPG crisis
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन भारत के लिए राहत की खबर है। भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर भारत आ गया है। इससे एलपीजी का टोटा खत्म होगा। हालांकि भारत सरकार ने कहा कि देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। शिपिंग मंत्रालय के अनुसार नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

40,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी 

भारतीय एलपीजी वाहक शिवालिक, जो 40,000 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर जा रहा है, सोमवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर डॉक कर गया है। यह कदम ऐसे समय में राहत प्रदान करेगा ज
ब हॉरमूज जलसंधि में बढ़ती तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की आशंका बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि शिवालिक के आने से देश के कई हिस्सों में एलपीजी की उपलब्धता में अस्थायी सुधार देखने को मिल सकता है।
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि क्रूड काफी मात्रा में उपलब्ध है। सभी रिफाइनरियां सबसे ज़्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं। हमारे पेट्रोल पंप सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। कहीं भी ड्राई आउट की कोई खबर नहीं है।
 

भारतीय नेवी ने किया स्कॉड

 
अभी इस जहाज़ को इंडियन नेवी एस्कॉर्ट कर किया। इसने भारत की तरफ़ इसके सफ़र के अगले हिस्से में इसे गाइड किया। दूसरा LPG कैरियर नंदा देवी भी होर्मुज़ स्ट्रेट से सफ़लतापूर्वक निकलकर खुले पानी में आ गया, जो तनाव वाले खाड़ी क्षेत्र से अपने एनर्जी कार्गो को सुरक्षित रूप से ले जाने की भारत की कोशिशों में एक और कदम है।
भारतीय कार्गो जहाजों की यह मूवमेंट भारत और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संकट के बीच भारतीय झंडे वाले जहाजों के सुरक्षित रास्ते को पक्का करने के लिए गहरी डिप्लोमैटिक बातचीत के बाद हुई है। भारत अपने एनर्जी शिपमेंट को इस स्ट्रेटेजिक जलमार्ग से गुज़रने देने के लिए तेहरान से एक्टिव रूप से बातचीत कर रहा है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया युद्ध के कारण स्ट्रेट से शिपिंग में रुकावट आने के बाद कई भारतीय LPG कैरियर फ़ारस की खाड़ी में फंस गए थे।

कालाबाजारी रोकने के लिए बैठकें

केंद्र सरकार ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए बैठकें की जा रही हैं। देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल है। कई राज्यों में कर्मिशियल सिलेंडरों की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। सरकार ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पीएनजी है तो एलपीजी सरेंडर करें। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें