सम्बंधित जानकारी
- India-US Trade Deal से Share Bazaar में बहार, 8 महीने की सबसे बड़ी तेजी, Sensex 2073 अंक उछला, Nifty भी 25700 के पार
- टैरिफ कटौती और ट्रेड डील से शेयर बाजार में बहार, 2500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 700 अंक बढ़ा
- Budget के बाद Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 1547 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
- बजट की वजह से रविवार को खुला शेयर बाजार, क्या है सेंसेक्स, निफ्टी का हाल
- Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 297 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
AI टूल्स के डर से IT शेयरों में बड़ी बिकवाली, Infosys-TCS समेत दिग्गज स्टॉक्स गिरे
Share Market news : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी आईटी इंडेक्स दबाव में दिखे। आज आईटी कंपनियों के शेयरों को बड़ा झटका लगा। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो समेत सभी आईटी कंपनियों के शेयरों भारी बिकवाली हुई।
सुबह 11.23 बजे सेंसेक्स 136 अंक गिरकर 83,603 पर था जबकि निफ्टी भी 30 अंकों की गिरावट के साथ 25,697 पर था। Nifty IT इंडेक्स भी इस समय 6.82% की गिरावट के साथ 35976.75 पर था। इस वजह से पूरे शेयर बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर हो गया।
आज के शुरुआती कारोबार में Infosys के शेयर 7.77 प्रतिशत गिरकर 1,527 पर पहुंच गए तो TCS में भी 6.13% की गिरावट आई। जबकि Wipro के शेयर 4.25 फीसदी की गिरावट के साथ 232 पर थे। HCL Tech के शेयरों में 5.69% की गिरावट थी।
क्यों गिरे आईटी कंपनियों के शेयर
Anthropic AI Tools के लॉन्च होते ही जहां मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में लिस्ट आईटी शेयर 10 से 25 फीसदी तक क्रैश हो गए। बताया जा रहा है कि इस गिरावट के पीछे Anthropic कंपनी का नया और एडवांस्ड AI चैटबॉट है। यह नया टूल सॉफ्टवेयर कंपनियों द्वारा किए जाने वाले पारंपरिक वर्कफ्लो ऑटोमेशन में बड़ा बदलाव लाएगा।
निवेशकों को डर है कि जो काम भारतीय कंपनियां करती है, उसे यह चैटबॉट बेहद कम खर्च में कर देगा। इससे भारतीय IT कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल को नुकसान पहुंच सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
