शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Following India-US trade agreement Indian stock market witnessed a significant surge
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (17:15 IST)

India-US Trade Deal से Share Bazaar में बहार, 8 महीने की सबसे बड़ी तेजी, Sensex 2073 अंक उछला, Nifty भी 25700 के पार

Share Market Update News
Share Market Update News : भारत और अमेरिका के बीच हुए व्‍यापार समझौते के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी आ गई। इस बीच शेयर कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2073 अंक या 2.54 फीसदी उछलकर 83739.13 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 639 अंक या 2.55 फीसदी चढ़कर 25727.55 के स्तर पर बंद हुआ। यह 12 मई 2025 के बाद यानी 8 महीने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आई सबसे बड़ी तेजी है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 467.09 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 455.03 लाख करोड़ रुपए रहा था।

खबरों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच हुए व्‍यापार समझौते के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी आ गई। इस बीच शेयर कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2073 अंक या 2.54 फीसदी उछलकर 83739.13 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 639 अंक या 2.55 फीसदी चढ़कर 25727.55 के स्तर पर बंद हुआ। यह 12 मई 2025 के बाद यानी 8 महीने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आई सबसे बड़ी तेजी है।
निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 2.79 फीसदी और बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 2.91 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे और इनमें 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए।

इसमें अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 9.12 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4422 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3299 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा 121 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 467.09 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 455.03 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 12.06 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इससे पहले कल यानी सोमवार को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81666 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों के मकानों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, मोहन कैबिनेट का फैसला, 2 सिंचाई परियोजना का भी मंजूरी