युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा
Share Market 4 March: अमेरिका ईरान युद्ध की वजह से होली पर भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई। सेंसेक्स 1,127 अंक की भारी गिरावट के साथ 79,116 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 385 से ज्यादा अंक फिसलकर 24,481 पर बंद हुआ। इससे निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए स्वाहा हो गए।
इन शेयरों में भारी उतार चढ़ाव
टाटा स्टील (-7.08%), लार्सन एंड टुब्रो (-4.54%), बजाज फाइनेंस (-3.40%), मारुति सुजुकी (-1.54%) में भारी गिरावट हुई। भारती एयरटेल (1.88%), इंफोसिस (1.33%), टेक महिंद्रा (0.15%) के शेयर बढ़त रहे।
क्यों गिरा शेयर बाजार
मिडल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे महायुद्ध की वजह निवेशकों के मन में वैश्विक मंदी का डर पैदा कर दिया है। क्रूड की सप्लाय चैन प्रभावित होने से आज ब्रेंट क्रूड 83.97 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 92.41 के ऑल-टाइम लो लेवल पर पहुंच गया है। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं।
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी है। भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
edited by : Nrapendra Gupta