शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. israel warns iran supreme court mojtaba khamenei
Last Updated :तेहरान/ तेल अवीव , बुधवार, 4 मार्च 2026 (17:28 IST)

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

israel kartz and Mojtaba Khamenei
Mojtaba Khamenei Supreme Leader of Iran : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। इस बीच ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है। इस बीच इजराइली रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया कि ईरान के नए नेता को ढूंढकर खत्म कर देगा। ALSO READ: कौन हैं मोजतबा खामेनेई, जो अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद बने ईरान के सर्वोच्च नेता
 
इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।
 
गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।
 
बताया जा रहा है कि मुजतबा के नाम का एलान मशहद शहर में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद किया जाएगा। वे अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं।
 
8 सितंबर 1969 को मशहद शहर में जन्में मोजतबा को एसेंबली ऑफ एक्सपर्टस ने ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना। सर्वोच्च नेता के पास राष्‍ट्रपति से भी ज्यादा अधिकार होते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित