1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman's death in Vaishno Devi

वैष्णोदेवी में गुजरात निवासी महिला तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Vaishnodevi
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा करने के बाद 55 साल की एक महिला की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान प्रेगना बेन के रूप में हुई है। वे गुजरात की निवासी थीं और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई।
 
पुलिस के अनुसार पूजा करने के बाद महिला लौटकर कटरा में अपने होटल आई थी, जहां वे बेहोश हो गईं। उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव संबंधियों को सौंप दिया गया। 
अगला लेख
प्रेमिका से प्रेम संबंध पड़ा महंगा, परिजनों ने प्रेमी को 'नकटा' बनाकर लिया बदला