1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Weather update : Temperature in Manali and Kufri below zero

मौसम अपडेट : हिमाचल के मनाली और कुफरी में तापमान शून्य के नीचे

Weather updates
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल मनाली और कुफरी में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
 
शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।
 
उन्होंने बताया कि लाहौल एवं स्पीति सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और वहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर हिमपात होने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में भी बर्फबारी जारी है, जिसके कारण लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है।
 
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई उड़ाने प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भी जबरदस्त ठंड से लोगों की जिंदगी हलकान बनी हुई है।
अगला लेख
सवर्ण आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास, अब राज्यसभा में होगी मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा