• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vivek Oberoi gets police protection
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 मई 2019 (12:12 IST)

ट्वीट विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय को मिली पुलिस सुरक्षा

Actor Vivek Oberoi
मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफिया सूचनाएं मिली थीं। अधिकारी ने बताया कि ओबेरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए।

उन्होंने बताया कि ओबेरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है। ओबेरॉय हाल में अपने एक विवादित ट्वीट के कारण चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे।बाद में उन्होंने वह ट्वीट हटाकर माफी मांग ली थी।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें
चुनाव परिणाम के साथ ही चल पड़े हैं चुटकुले : 2019 के बाद देश में सिर्फ 3 चीजें ही बचेंगी