सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र के पालघर में भारत केमिकल्स में विस्फोट, घायलों को थुंगा अस्पताल में भर्ती कराया
- झारखंड : वज्रपात से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, ढाई वर्ष का बच्चा भी झुलसा
- यूपी में न्याय न मिलने से परेशान रेप पीड़िता ने थाने में खाया जहर, मौत
- दरभंगा ब्लास्ट : दो आतंकियों को NIA ने किया गिरफ्तार
- महाराष्ट्र पुलिस का कमाल, 5 घंटे के अंदर लगाया लापता बच्ची का पता
उत्तराखंड: शपथ ग्रहण से पहले पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिले पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में रविवार शाम शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से सुबह शिष्टाचार भेंट की।
यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।
धामी शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे।
वह तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)
