1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra : blast in Plaghar Bharat Chemical Plant

महाराष्‍ट्र के पालघर में भारत केमिकल्स में विस्फोट, घायलों को थुंगा अस्पताल में भर्ती कराया

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार रात भारत केमिकल्स प्लांट में जबरदस्त धमाका हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोग घायल हो गए।

दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित रासायनिक संयंत्र में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया।

बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के बाद लगी आग के कारण 5 कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए थुंगा स्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगला लेख
मिताली राज ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी