1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Three people died in West Bengal

एक ही परिवार के तीन लोग सोते हुए जल गए

West Bengal
आसनसोल। पश्चिम बंगाल में बर्दवान जिले के आसनसोल में एक मकान में आग लग जाने से उसके भीतर सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार तड़के मोहम्मद सादिक के मकान को आग की लपटों में घिरा देखा और उसकी छत भी गिर गई थी। वे घर के भीतर से सादिक, उसकी पत्नी और दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
जान पर बन आई, श्वास नली में फंसी जिंदा मछली...