1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gorkha Janmukti Morcha, Darjeeling Violence

दार्जिलिंग में स्थिति अब सामान्य

Gorkha Janmukti Morcha
दार्जिलिंग/ सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय जिलों को मिलाकर अलग गोरखालैंड राज्य की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) की ओर से पिछले 104 दिन से जारी बंद को वापस लेने के बाद यहां स्थिति सामान्य होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दार्जिलिंग से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर 2 हफ्तों में एक त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद जीजेएम सुप्रीमो बिमल गुरंग ने बुधवार को 105वें दिन इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया।
 
राज्य पुलिस की तरफ से जारी लुकआउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हुए गुरंग ने रिकॉर्ड किए गए संदेश में बुधवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।
 
पार्टी प्रवक्ता ज्योति रॉय ने बताया कि उनकी इस अपील के बाद हम सभी को त्रिपक्षीय बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव को अगले 14 दिन में केंद्र, राज्य सरकार और जीजेएम के प्रतिनिधियों की एक त्रिपक्षीय बैठक बुलाने को कहा है। (वार्ता)
 
अगला लेख
फ्रैक्चर के बावजूद स्टोक्स इंग्लैंड की 'एशेज टीम' में