1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee

ममता को झटका, मुकुल रॉय छोड़ेंगे पार्टी

Mamta Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी को जल्द ही बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के सांसद मुकुल रॉय ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है।
 
एक जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद रॉय ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे दूर्गा पूजा के बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे देंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मामले में ममता के फैसले से उनकी पार्टी के भीतर ही काफी नाराजी है, जिसका नुकसान आने वाले समय में उन्हें उठाना पड़ सकता है। मुकूल रॉय के इस्तीफे को भी उसी से जोड़कर देखाजा रहा है। 
 
ममता ने मोहर्रम के मद्देनजर एक विवादित फैसला लेते हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगा दी। हालांकि ममता के निर्णय पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।