1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. student cut his father with an ax

खौफनाक, छात्र ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, बेटे को इस बात का था डर...

student
मध्‍य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्र ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बेटे को डर था कि परीक्षा में फेल होने पर पिता उसके साथ मारपीट करेंगे। इस पिटाई से बचने के लिए उसने अपने ही पिता की  हत्या की साजिश रच डाली।

खबरों के अनुसार, यह घटना गुना के जामनेर इलाके में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में हुई। बाद में पुलिस की जांच में चौंकाना वाला खुलासा हुआ कि 10वीं क्लास के इस छात्र को डर था कि परीक्षा में फेल होने पर पिता उसकी पिटाई करेंगे। यही कारण रहा कि उसने कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के घरवालों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतक के नाबालिग बेटे पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
अगला लेख
HDFC बैंक की बांड जारी कर 50,000 करोड़ जुटाने की योजना