1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shatrughan Sinha Kisan movement

गाडरवाड़ा में गरजे शत्रु, बोले...

Shatrughan Sinha
नरसिंहपुर। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि देश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और वे जनहित को दृष्टि में रखते हुए न्याय दिलाने के लिए आंदोलन को समर्थन देने आए हैं।

सिन्हा ने मंच में पहुंचने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे पार्टी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन व्यक्ति से बड़ी पार्टी है और पार्टी से बड़ा देश है। देश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है तथा वे जनहित को दृष्टि में रखते हुए न्याय दिलाने के लिए बड़े भाई के आंदोलन को समर्थन देने आए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा का किसान आंदोलन देशहित और जनहित से जुड़ा हुआ है। वे त्याग समर्पण की भावना के साथ किसानों के मुद्दों से जुड़े हैं इसलिए आंदोलन को पार्टी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। यह आंदोलन समाधान की दिशा में पहुंच गया है।

किसानों को गन्ने का उचित दाम मिलना चाहिए। गाडरवाड़ा में किसान आंदोलन के दौरान 39 किसानों की गिरफ्तारी और उन पर बनाए गए आपराधिक मामलों के विरोध में पिछले 4 दिनों से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में किसानों का यह आंदोलन चल रहा है। (वार्ता)
अगला लेख
भारत की सीमा भवानी के जवाब में चीन ने दिखाई बला की खतरनाक चीनी महिला कमांडो...