सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में 3 सड़क हादसों में 2 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल
- अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी
- चुनाव आयोग ने बंगाल के ADG लॉ एंड ऑर्डर को पद से हटाया
- दुर्लभ सिक्का होगा नीलाम, शुरुआती कीमत 45 लाख रुपए
- आंध्रप्रदेश में अचानक से बढ़ी गधों के मांस की मांग, 600 रुपए किलो तक कीमत, अवैध रूप से हो रहा है कत्ल
संजय राउत का सवाल, सांसद मोहन डेलकर की मौत पर खामोशी कैसे छाई है?
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।
केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में राउत ने कहा कि एक अभिनेता की मौत और एक अभिनेत्री द्वारा कराए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाने के मामले ने खूब सनसनी पैदा की, लेकिन सात बार लोकसभा के सदस्य रहे डेलकर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत पर खामोशी कैसे छाई है।
उन्होंने कहा कि डेलकर जिनके दिल्ली और गुजरात में मकान हैं, ने सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उनके सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करेगी और गुनहगार को पकड़ेगी। (भाषा)
