सम्बंधित जानकारी
- चुनाव आयोग ने बंगाल के ADG लॉ एंड ऑर्डर को पद से हटाया
- दुर्लभ सिक्का होगा नीलाम, शुरुआती कीमत 45 लाख रुपए
- आंध्रप्रदेश में अचानक से बढ़ी गधों के मांस की मांग, 600 रुपए किलो तक कीमत, अवैध रूप से हो रहा है कत्ल
- छात्रा के सामने की अश्लील हरकत, कोर्ट ने सुनाई सालभर की सजा
- चीन से डरते हैं नरेन्द्र मोदी, राहुल के निशाने पर फिर पीएम
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है।
अमिताभ द्वारा पोस्ट किए गए ब्लॉग के बाद से उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी।' अब उनका ये छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने ब्लॉग में यह साफ नहीं किया है कि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी।
अभिनेता ने हाल में बताया था कि उनके परिवार के सदस्य--उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन-- इस समय किन फिल्मों में काम कर रहे हैं।T 3826 -
कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;
जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे
❤️
