1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rahane father arrested

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता गिरफ्तार

Rahane father arrested
मुंबई। शुक्रवार को हुई एक दुर्घटना के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अजिंक्य रहाणे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हादसे में महिला की मौत हो गई। कार रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे चला रहे थे। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार को रहाणे परिवार सहित कार से मुंबई जा रहे थे। सुबह चार बजे के लगभग नेशनल हाईवे 4 पर कंगल इलाके में उन्होंने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी। 
 
घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस मधुकर रहाणे को गिरफ्तार कर लिया है। जब यह हादसा हुआ तब रहाणे का पूरा परिवार कार में मौजूद था।
अगला लेख
2017 में यहां हुआ सबसे ज्यादा निवेश