1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Road accident in Gujrat

गुजरात में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

Road accident
महेसाणा। गुजरात के महेसाणा जिले में पालनपुर-ऊंझा राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक सड़क दर्घटना में दो सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक कार में सवार होकर अहमदाबाद निवासी सात युवक पालनपुर से अहमदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान महेसाणा के निकट रात लगभग डेढ़ बजे उनकी कार का पहिया फट जाने से यह डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। 
 
बस राजस्थान की तरफ जा रही थी। इस दुर्घटना में कार चालक समेत इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। बस का अगला हिस्सा तथा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। (वार्ता)
अगला लेख
विजय रूपाणी की राहुल गांधी को चुनौती, बताएं कहां से मिले आंकड़े