1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Saharanpur road accident

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

Saharanpur road accident
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में गुरुवार तड़के अम्बाला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बस से टक्करा गई जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों और बस की डिग्गी में सो रहे व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार चार लोग अम्बाला से सहारनपुर अपने घर आ रहे थे। तड़के करीब चार बजे अम्बाला मार्ग पर कार सड़क किनारे खड़ी एक लग्जारी बस के पीछे टकरा गई।
 
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार जगतनाथ भंडारी, उनकी पत्नी राजरानी भंडारी, पुत्र शोभनाथ भंडारी और उसकी पत्नी मंजू भंडारी के अलावा बस की डिग्गी में सो रहे पश्चिमी बंगाल निवासी कार्तिक चन्द्रपाल की मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने बताया कि भंडारी सहारनपुर नुमाइश मैदान के पास के रहने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
अगला लेख
राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस पर मोदी बोले, प्रेस की आजादी के लिए सरकार वचनबद्ध