सम्बंधित जानकारी
- नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या
- दिलीप घोष की बढ़ी मुश्किलें, ममता पर टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज
- महुआ मोइत्रा ने क्यों किया ED नोटिस को नजरअंदाज, क्या है लोकसभा चुनाव से कनेक्शन?
- उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा : रवि किशन
- स्कूटी पर स्टंट करने वाली लड़कियों के चालान देखकर उड़े होश, बोलीं हमारे पास पैसे नहीं
पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म
Bhagwant mann news in hindi : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को एक बेटी को जन्म दिया है। वे तीसरी बार पिता बने हैं।
मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री मान ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया लोग भगवंत मान को बधाई दे रहे हैं।ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਬੇਟੀ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖ਼ਸ਼ੀ ਹੈ..ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਨੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
Blessed with baby Girl.. pic.twitter.com/adzmlIxEbb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
मान ने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। मान की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
