नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या
बाइक से आए थे हत्यारे
Uttarakhand crime news : उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार हमलावरों ने गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी।
उधम सिंह नगर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजू नाथ ने बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बाबा तरसेम सिंह की मौत की खबर से उधम सिंह नगर जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हत्यारों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच STF को सौंप दी है।Nanakmatta Gurudwara Kar Sewa Pramukh killed, SIT formed to investigate: Uttarakhand Police
— ANI Digital (@ani_digital) March 28, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/YvLx4zrWjP#Uttarakhand #Babatarsem #NanakmattaGurudwara pic.twitter.com/3Z1bfcKxaA
क्या है नानकमत्ता साहिब की खासियत : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है। इसे सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की तपोस्थली भी कहा जाता है। यहां हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।
बताया जाता है कि पीपल के जिस सूखे पेड़ को अपनी शक्ति से हरा भरा किया था, वह आज भी यहां मौजूद हैं। गुरुद्वारा साहिब में एक दूध वाला कुआं भी है जिसे गुरु नानक देव ने अपनी शक्ति से भरा था। यहां साल में 3 बार प्रकाश उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta

