1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Prime Minister Narendra Modi's visit to Ayodhya

PM मोदी आए तो खुल गए मीरा के भाग्य, देर शाम कमिश्नर और डीएम पहुंचे आयुष्मान कार्ड स्वीकृति पत्र लेकर

Prime Minister Narendra Modi's visit to Ayodhya
Prime Minister Narendra Modi's visit to Ayodhya : आवास, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी मीरा के लिए शनिवार का दिन जीवन में बड़ी खुशियां लेकर आया। दोपहर में मीरा के घर अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए। पीएम के अचानक पहुंचने से आह्लादित मीरा ने पीएम को चाय पिलाई तो देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल और जिलाधिकारी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड की स्वीकृति पत्र लेकर मीरा के घर पहुंच गए।

कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश जारी हुआ कि मीरा को मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाए। इस संबंध में उनकी ओर से स्वीकृति पत्र लेकर मीरा के घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही उन्हें इस योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा से पूछा था कि आपको क्या लाभ मिला तो मीरा ने बताया कि उन्हें आवास, उज्ज्वला, राशन, पानी, बिजली समेत कई योजनाओं का बिना किसी भेदभाव और किसी को रिश्वत खिलाए बिना लाभ मिला है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
Indigo की दिल्ली-मुंबई उड़ान में यात्री को परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिला