1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. पाकिस्तानी ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pakistan ceasefire violations | पाकिस्तानी ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

India Pakistan ceasefire violations
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि आज तड़के करीब 4.30 बजे पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के करीब मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। इस महीने पाकिस्तानी सेना 45 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुकी है।
 
अधिकारियों के अनुसार लगभग 2 सप्ताह पहले राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए की गई भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था तथा एक अधिकारी समेत 2 अन्य घायल हो गए थे। 2 सितंबर को पाकिस्तान सेना द्वारा राजौरी के केरी सेक्टर में किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : मिजोरम में 25 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित