बुधवार, 8 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, LoC पर की गोलीबारी
Written By
Last Modified: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (11:47 IST)

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, LoC पर की गोलीबारी

LoC
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मानकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब 6 बजे मनकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं।
 
अब तक किसी भारतीय सैनिक के घायल होने अथवा नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी जिसमें 1 नागरिक घायल हो गया था।
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट से मिली कमलनाथ सरकार को 24 घंटे की संजीवनी, फ्लोर टेस्ट पर तुरंत आदेश देने से इंकार