1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LOC पर पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने दागीं मिसाइलें और तोप के गोले

Indian Army | LOC पर पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, भारतीय सेना ने दागीं मिसाइलें और तोप के गोले

LoC
जम्मू। बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम करता रहता है। खबरों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना के ठिकानों पर जोरदार हमला किया है।
खबरों के अनुसार भारतीय सेना ने कूपवाड़ा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर हमला किया है। यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार जम्मू-कश्मीर में लगातार किए जा रहे संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद किया गया है।

#WATCH Indian Army Sources: Army troops recently used anti-tank guided missiles & artillery shells to target Pakistan Army positions opposite the Kupwara sector. This was in response to frequent ceasefire violations by Pakistan to push infiltrators into Indian territory in J&K. pic.twitter.com/oHuglG0iQL

— ANI (@ANI) March 5, 2020
 
भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार सेना द्वारा हमले के लिए एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और तोप के गोले का प्रयोग किया गया है।
 
हालांकि पाकिस्तान को इस हमले से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आतंकियों को भारत में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तानी सेना सीमापार से लगातार हमले करते रहती है।
अगला लेख
Corona Virus : 'मोदीजी' का नाम देखकर भाग जाएगा कोरोना वायरस, बंगाल में बंटे मास्क