1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. One foreign terrorist killed on LOC

LOC पर एक विदेशी आतंकी ढेर, घुसपैठ का प्रयास हुआ विफल

Indian Army
जम्मू। टंगधार सेक्टर के सुधपोरा इलाके में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे 2 से 3 आतंकवादियों में से सुरक्षाबलों ने एक को सीमा के नजदीक ही ढेर कर दिया।

जबकि गोलीबारी के बाद अन्य 2 आतंकवादी सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहे। हालांकि घुसपैठ के इस प्रयास के बाद सुरक्षाबलों ने टंगधार सेक्टर से लगते इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
बिहार में मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित