सम्बंधित जानकारी
- NCB की बड़ी कार्रवाई, बॉलीवुड प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार, छापे में 10 ग्राम गांजा बरामद
- कम्प्यूटर बाबा की गिरफ्तारी को दिग्विजय ने 'राजनीतिक प्रतिशोध की चरम सीमा' बताया
- इंदौर में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- US Election : मतगणना केंद्र के बाहर हथियारों से लैस 2 लोग गिरफ्तार
- अर्नब गोस्वामी को अभी जमानत नहीं, उच्च न्यायालय में शनिवार को जारी रहेगी सुनवाई
Delhi | दिल्ली से 6 लाख रुपए का इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के सुभाष पार्क में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार सुबह एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके सिर पर 6 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पीएस कुशवाह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हासिम उर्फ बाबा के घर के निकट गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।
उन्होंने बताया कि हासिम को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर उसकी प्रेमिका के घर से बाहर आते हुए देखा गया। उसने पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए पुलिस दल पर गोली चला दी जिसके बाद कुछ समय के लिए दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
हासिम के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि हासिम के पास से 9 एमएम पिस्तौल, 5 गोलियां और मोटरसाइकल जब्त हुई। (भाषा)
