सम्बंधित जानकारी
- महाकाल मंदिर से गैंगस्टर विकास दुबे की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी पर उठे सवाल,सरेंडर की थ्योरी भी आई सामने !
- Live Updates : गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बवाल, अखिलेश ने उठाए सवाल
- गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान...
- मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा, जानिए पुलिस एनकाउंटर की कहानी
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, विकास दुबे को मप्र पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी
जब मप्र पुलिस के जवान ने दिया विकास दुबे को एक झापड़ और कराया चुप
उज्जैन। उत्तरप्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब मध्यप्रदेश पुलिस के जवान उसे ले जा रहे थे तब उसने जोर से कहा 'मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला'। इस पर मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने एक झापड़ में उसे चुप करा दिया।
विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वहां दर्शन के लिए 250 रुपए की रसीद कटवाई और जब गार्ड ने नाम पूछा तो विकास दुबे बताया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गिरफ्तारी के बाद भी विकास अकड़ में हैं। हालांकि पुलिस का थप्पड़ पड़ते ही विकास के तेवर कुछ नरम पड़ गए।
5 लाख के इनामी विकास की मध्यप्रदेश में गिरफ्तारी से उत्तरप्रदेश में बवाल मच गया। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ ही विपक्षी नेता भी विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि विकास दुबे ने 6 दिन पहले कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से यूपी पुलिस ने विकास के कई साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके कई साथी पुलिस के शिकंजे में हैं।
