शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, विकास दुबे को मप्र पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (11:41 IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, विकास दुबे को मप्र पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी

Shivraj Singh Chauhan | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, विकास दुबे को मप्र पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी
भोपाल। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस विकास दुबे को जल्द ही उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपेगी।
चौहान ने दुबे के उज्जैन में गिरफ्तार होने एवं उसके द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन करने पर ट्वीट किया कि जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। चौहान ने अगले ट्वीट में लिखा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपेगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली के माल गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू