1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Most wanted Vikas Dubey arrested in Ujjain Mahakal Mandir

मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी की पूरी कहानी

kanpur encounter
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे आखिरकार उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 5 लाख का ईनामी अपराधी विकास दुबे खुद अपनी गाड़ी से बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे और उसके सथियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए या नहीं इसको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है।  
 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मोस्ट वांटेड विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे के साथ उसके दो साथी बिट्टटू और सुरेश को भी उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे अपने साथियों के साथ महाकाल की पूजा करने पहुंचा था तब मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने उसको पहचान लिया और इस वक्त विकास दुबे उज्जैन पुलिस की कस्टडी में है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तार को मध्यप्रदेश पुलिस की अहम कामयाबी बताया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात भी की है। 
गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे ने खुद चिल्ला –चिल्ला कर अपने को कानपुर वाला विकास दुबे बताया है।  मंदिर के पुजारियों और सुरक्षा गार्डो के मुताबिक विकास दुबे जो अपने सथियों के साथ सुबह महाकाल मंदिर पहुंचा तो उन्होंने उसको पहचान लिया और पकड़ लिया।
 
महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड लखन यादव जिसने अपने सथियों के साथ विकास दुबे को सबसे पहले देखा और पकड़ा उसके मुताबिक विकास दुबे अपने सथियों के साथ सुबह 7 बजे पीछे वाले गेट से आने की कोशिश कर रहा था तब हमने उसको पहचाना लिया और अपने सथियों के साथ उसको पकड़ लिया और पुलिस  को सूचना दी। गार्ड लखन यादव ने बताया कि टीवी पर चल रहे विकास दुबे को पकड़ा। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
मिसिसिपी में कम से कम 26 सांसद कोरोनावायरस से संक्रमित निकले