1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Monkey attacked women

बंदर ने 2 महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

Attack on women
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मथुरा बाजार इलाके में सावित्री देवी (60) बहू रेनू (35) के साथ अपने घर की छत पर बैठी हुई थीं। तभी एक बंदर ने दोनों पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे सावित्री देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
धर्मांतरण पर राजनाथ, आप पूरी दुनिया को क्यों बदलना चाहते हैं...