1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. monkey killed women in Uttar Pradesh

बंदरों के 'गिरोह' ने हमला कर महिला को मार डाला

monkey
आगरा। ताज नगरी आगरा में बंदरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। पिछले दिनों 12 दिन के एक बच्चे को मारने की घटना के बाद बंदरों के झुंड द्वारा ‍सोमवार को किए गए हमले के बाद मंगलवार को एक 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरां देवी नामक बुजुर्ग महिला पर शहर के कागरौल इलाके में बंदरों के एक समूह ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में भूरांदेवी को शरीर पर कई गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
 
कागरौल के एसएचओ संजुल पांडे के मुताबिक महिला को बंदरों द्वारा पीटे जाने से शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि परिजनों ने इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। भूरांदेवी के बेटे विजयसिंह के मुतबिक बंदरों ने हमला रात को किया था। इसके बाद उन्हें निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
 
दूसरी ओर शहर के महापौर नवीन ने इन घटनाओं पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वन विभाग की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन भी इस संबंध में कुछ नहीं कर रहा है। 
अगला लेख
मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में, उप मुख्यमंत्री मौर्य फूलपुर में, शर्मा लखनऊ में बाइक रैली निकालेंगे