सम्बंधित जानकारी
- योगी अब बदलेंगे लखनऊ जू का नाम, नवाब वाजिद अली शाह की जगह होगा अटल बिहारी वाजपेयी प्राणी उद्यान
- चुनाव से पहले याद आया राम मंदिर, एक लाख हिन्दू पहुंचेंगे अयोध्या (वीडियो)
- अयोध्या विवाद, दो याचिकाकर्ता कोर्ट के बाहर मामला सुलझाने के पक्ष में
- अयोध्या की राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद बनने और ढहाई जाने तक का इतिहास
- अयोध्या की स्थापना किसने की थी, जानिए
नाम बदलने के बाद अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में योगी सरकार
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया है। अब योगी सरकार अयोध्या में मांस और शराब की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि संतों की मांग पर यह कदम उठाया जा रहा है और इस पर विधिक राय भी ली जा रही है।
योगी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के मुताबिक अयोध्या के संतों ने मांग की है कि पूरे जिले में शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार ने इस मांग को लेकर विधि विभाग से राय मांगी है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह जिला फैजाबाद था और जिले के अयोध्या शहर में ही शराब और मीट पर प्रतिबंध था। फैजाबाद जिले का नाम बदल दिया गया है और अब पूरे जिले में इसके प्रतिबंध की मांग रखी गई है।
संतों ने कहा है कि जिले में शराब और मीट की बिक्री होना भगवान राम का अपमान है। राम जन्मभूमि के पुजारी स्वामी सत्येंद्र दास के नेतृत्व में संतों ने प्रशासन से यह मांग रखी है। संतों के अनुसार मीट और शराब से हिंसा और प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, जो कि राम की नगरी में ठीक नहीं है, इसलिए इस पर बैन लगना चाहिए।
