सम्बंधित जानकारी
- कोलकाता सबसे सुरक्षित महानगर, लेकिन महिलाओं के लिए नहीं
- रेल पटरी पर मिला बच्ची से रेप का आरोपी का शव, मंत्री ने कहा था करेंगे एनकाउंटर
- लॉकडाउन था फिर भी रोजाना 80 हत्याएं और 77 बलात्कार के मामले, राजस्थान और यूपी में सबसे अधिक मामले, NCRB के आंकड़े
- मौत की सजा का डर भी नहीं रोक पा रहा रेप की घटनाएं
- बिजनौर में खो-खो की नेशनल प्लेयर के साथ बर्बरता, दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही, हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
बेंगलुरु में बच्ची से बलात्कार के आरोप में प्रवासी मजदूर गिरफ्तार | arrested
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर को एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की जिससे यहां थाने में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाला 23 वर्षीय मजदूर सौरभ मिस्त्री बच्ची को अपने मोबाइल पर वीडियो दिखाने के बहाने से रविवार को अपने साथ ले गया और कथित रूप से बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची रोते हुए घर लौटी और उसने आरोपी के बारे में अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया।
तबतक बच्ची के माता-पिता ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दे दी और वे सब संजय नगर थाने पर जमा हो गए और पुलिस से मांग करने लगे कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे पीड़िता के साथ इंसाफ सुनिश्चित करेंगे और आरोपी को सज़ा दिलवाएंगे। इसके बाद लोग वहां से चले गए।(भाषा)
