1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. गुजरात के कांडला बंदरगाह में मेथेनॉल की टंकी विस्फोट के साथ लगी आग, 4 की मौत

Kandla port | गुजरात के कांडला बंदरगाह में मेथेनॉल की टंकी विस्फोट के साथ लगी आग, 4 की मौत

Kandla port
कांडला (गुजरात)। गुजरात के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह के पास एक निजी कंपनी की मेथेनॉल भंडारण की एक टंकी में आग लग जाने से सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले के गांधीधाम से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित एम/एस आईएमसी टर्मिनल का एक कर्मचारी और 3 श्रमिक भंडारण टंकी की छत पर चढ़कर नियमित निरीक्षण कर रहे थे तभी विस्फोट के साथ टंकी की छत उड़ गई।
कच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। उन्होंने कहा कि सभी चारों मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
 
मृतक कर्मी की पहचान संजय वाघ के रूप में की गई है तथा तीनों श्रमिकों की पहचान संजय साहू, दर्शन राय और ओमप्रकाश रेगर के रूप में हुई है। (भाषा)
अगला लेख
बैंक धोखाधड़ी को लेकर मीडिया समूह की 127 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क