1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maoists killed MLA in Vishakhapattnam

माओवादियों ने की विधायक समेत दो नेताओं की गोली मारकर हत्या

Maoists
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में माओवादियों ने अराकु से तेलुगूदेशम पार्टी के विधायक सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सी. सोमू की लिपिटुपाटु गांव में रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी।
 
सूत्रों के अनुसार, आंध्रप्रदेश-ओडिशा सीमा (एओबी) सचिव रामकृष्ण के नेतृत्व में 40 महिलाओं सहित 60 माओवादियों ने गांव में हमला किया। सरकारी सचेतक राव और सोमू को नजदीक से गोली मारी गई जिससे उनकी मौत हो गई। हमले से लगभग एक घंटा पहले माओवादियों ने पीड़ितों से बात की थी।
 
घटना की जानकारी मिलते ही शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने माओवादी हमले की निंदा की है।
अगला लेख
जेटली का बड़ा बयान, राहुल और ओलांद के बीच जरूर कोई संबंध