सम्बंधित जानकारी
- पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'होशियारी भरा निर्णय था कोहली का कप्तानी छोड़ना'
- सरप्राइज देना आदत रही है माही की, टेस्ट से लेकर आईपीएल तक ऐसे छोड़ी कप्तानी
- वानखेड़े से लेकर पुणे के स्टेडियम तक, IPL 2022 में ऐसा होगा पिचों का मिज़ाज
- कमेंट्री में हुई घर वापसी पर रवि शास्त्री ने कहा, बोर्ड के इस बेवकूफाना फैसले के कारण रुका रहा
- पाक अधिकृत कश्मीर से है मोइन का नाता, इस कारण नहीं खेल पाएंगे पहला IPL मैच
क्या IPL पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा? महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान...
मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को विधानसभा में मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को कोई खतरा नहीं है। आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें टूर्नामेंट में किसी आतंकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।
वाल्से पाटिल ने विधानसभा में कहा कि मीडिया के एक वर्ग में मुंबई में आईपीएल में खतरे की खबर आई थी कि कोई रेकी कर रहा है। मुंबई में आईपीएल को कोई खतरा नहीं है। किसी ने भी रेकी नहीं की है, किसी से भी कोई खतरा नहीं है। और पुलिस विभाग ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर कुछ 'अनवैरिफाइड' वायरल संदेशों में कहा गया था कि आतंकवादियों ने होटल ट्राइडेंट, वानखेड़े स्टेडियम के साथ दोनों स्थानों के बीच बस रूट की रेकी की थी, लेकिन पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि वह इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। इसमें कहा गया कि 26 मार्च से दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले क्रिकेट के इस टूर्नामेंट को किसी आंतकी खतरे के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।
